अमानतगढ़ फैक्टरी फायरिंग कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

मानतगढ़ फैक्टरी में नौ जून को हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग अभियान चला रही है।

पुलिस के अनुसार, बुग्गावाला थाना पुलिस यूपी बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी की पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला, थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग मामले से जुड़ा पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

वहीं, दूसरा आरोपी गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले पांच दिन खूब बरसेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…