अल्मोड़ा -बीएसएनएल कार्यालय में लगी भीषण आग, सर्वर रूम हुआ जलकर राख, सेवाएं प्रभावित

अल्मोड़ा -बीएसएनएल कार्यालय में लगी भीषण आग, सर्वर रूम हुआ जलकर राख, सेवाएं प्रभावित

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला मुख्यालय स्थित बीएसएनएल कार्यालय में सोमवार देर रात आग लग गई। दमकल के दो वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से सर्वर रूम पूरी तरह से जल गया है। बताया जा रहा है कि इसके चलते बीएसएनएल की चार जिलों(अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़) की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश परगाईं ने बताया कि रात करीब 11 बजे सूचना पर दमकल की टीम तत्काल भेज दी गई थी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। दमकल के दो वाहनों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।

और पढ़े  लक्सर-रुड़की मार्ग पर हादसा: कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने से हुई टक्कर, 3 सवारियों की मौत, छह घायल
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…