Akhilesh- पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक! मंच पर पहुंचा युवक, पुलिस ने दबोचा

 

सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को दोपहर में अनवरगंज पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान इंजिनियर सुनील यादव और लल्लन चौहान ने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम की सुरक्षा में चूक हुई। इस दौरान एक युवक अचानक घेरे को तोड़ते हुए मंच पर पहुंच गया। पुलिस ने उसे आनन-फानन पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू की।

 

बता दें कि अखिलेश यादव आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे हैं। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि अखिलेश यादव के जिले का न होने को लेकर बार-बार सवाल खड़े किए जाते थे। इसे देखते हुए अखिलेश यादव ने अनवरगंज में आवास और कार्यालय का निर्माण कराने के लिए जमीन खरीदी थी।

वर्तमान में आवास का निर्माण पूरा हो चुका है। सपा कार्यालय का निर्माण होना है। इसका उद्घाटन करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव का आगमन हुआ।

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…