विमान हादसा- प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से ली विमान हादसे की जानकारी, दुर्घटना के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट को किया बंद

प्रधानमंत्री मोदी ने विमान दुर्घटना का जायजा लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की। उन्होंने विमान दुर्घटना का जायजा लिया। मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मंत्री से कहा है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहें। सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं।
 अहमदाबाद की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एसवीपीआईए) प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद फिलहाल चालू नहीं है। अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं।
विजयवाड़ा से अहमदाबाद पहुंचे राममोहन नायडू
नागरिक उड्डन मंत्री राममोहन नायडू विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही तुरंत विजयवाड़ा से अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वे डीजीसीए, एनडीआरएफ और गुजरात राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि त्वरित, समन्वित प्रतिक्रिया और सहायता सुनिश्चित की जा सके। बचाव और चिकित्सा दल मौके पर हैं।
दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान जारी
अहमदाबाद में जिस जगह एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वहां पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अग्निशमन सेवाएं और अन्य एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं।
और पढ़े  गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका: फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में चली गोलियां, छह बच्चों समेत 12 घायल, तीन की हालत गंभीर
  • Related Posts

    करवा चौथ 2026: खत्म हुआ इंतजार! करवा चौथ पर कहीं दिखा चांद, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

    आज, गुरुवार, 29 अक्तूबर को करवा चौथ है। हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-सुविधा के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। हर…

    2026 करवा चौथ- करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त…

    आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रख रही हैं।…