अहिल्याबाई होल्कर: उप राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी आज आगरा में..अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में होंगे शामिल

Spread the love

 

 

प राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी सुधेश धनखड़, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा में रहेंगे। सभी जीआईसी मैदान में आयोजित हो रहे अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में शामिल होंगे।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी दिल्ली से विशेष विमान से 12:55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे। 1:40 बजे खेरिया स्थित वायु सेना हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। यहां से दोपहर 2 बजे जीआईसी मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर 3:20 बजे तक रहेंगे। शाम 4 बजे दिल्ली के लिए विमान से प्रस्थान करेंगे।

उप राष्ट्रपति के साथ महाराष्ट्र विधान परिषद के चेयरमैन प्रो. राम शिंदे भी मौजूद रहेंगे। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय दोपहर 1:30 बजे खेरिया सिविल एन्क्लेव पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से दोपहर 2 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। शाम 4:30 बजे विमान से वापस दिल्ली जाएंगे।

उप राष्ट्रपति और राज्यपाल के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1 बजे आगरा आएंगे। 1:10 से 1:40 बजे तक जनप्रतिनिधियों से एयरपोर्ट पर चर्चा करेंगे। 1:40 बजे उप राष्ट्रपति का विमान उतरेगा। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री जीआईसी मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे।

समारोह खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति को विदा करने सीएम फिर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पुलिस-प्रशासन शनिवार को तैयारियों में जुटा रहा। एयरपोर्ट से जीआई मैदान, पंचकुइयां तक सभी मार्गों की सफाई से लेकर यातायात व्यवस्था, मरम्मत व अन्य कार्य देर रात तक चलते रहे।


Spread the love
और पढ़े  पान मसाला कारोबार में 185 करोड़ की टैक्स चोरी, चित्रकूट-बांदा में छापेमारी, 17 गिरफ्तारियां
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love