Agniveer रानीखेत : सोमनाथ मैदान में शुरु हुई अग्निवीरों की भर्ती,30 हजार से ज्यादा युवकों ने कराया पंजीकरण

अग्निपथ योजना के तहत पहली बार कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में आज शनिवार से अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत होगी। कुमाऊं मंडल के चार जिलों के युवा तहसीलवार इस भर्ती रैली में शिरकत करेंगे। तड़के पांच बजे के आसपास दौड़ शुरू हो जाएगी। पहले दिन अग्निवीर ट्रेडमैन पद के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले से जुड़े तहसीलों के युवा शिरकत करेंगे। भर्ती के लिए युवाओं का पहुंचना शुरू हो गया है।
अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। हालांकि दोपहर बाद हल्की बूंदाबादी के चलते अधिकतर युवक बाजार क्षेत्र में नहीं निकल सके। कुमाऊं के चार जिलों की तहसीलों से जुड़े युवाओं का यहां पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। सैन्य अधिकारियों के अनुसार रात एक बजे से युवाओं की मैदान में लाइन लगनी शुरू हो जाएगी। प्री हाइट टेस्ट, प्रपत्रों की जांच के बाद उन्हें दौड़ लगाने का मौका मिलेगा। पहले प्रमाण पत्रों की जांच होगी, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

बता दें कि रानीखेत में 31 अगस्त तक यह भर्ती प्रक्रिया चलेगी। प्रशासन ने संस्थानों का युवाओं के लिए अधिग्रहण किया गया है, वहां भोजन की व्यवस्था भी उचित दरों पर की गई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि नगर में कोई भी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक दैनिक प्रयोग की सामग्री को अधिक दामों पर बेचेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पूर्व सूबेदार मेजर हरी सिंह नेगी के सुझाव

-दौड़ लगाते वक्त घबराने की जरूरत नहीं है।
-दौड़ते वक्त 100 गज तक शरीर गर्म करें, इसके बाद एक दूसरे के शरीर से बचाव करते हुए स्पीड बढ़ाएं।
-पंजों और शरीर को जितना छोटा करेंगे, हवा कतई बाधक नहीं बनेगी।
-दौड़ते वक्त लंबी लंबी सांसे लेना स्वाभाविक है, थकान होगी लेकिन हिम्मत नहीं हारनी है, समय के अनुसार दौड़ खत्म करें।
-दौड़ में आगे निकले युवक के पैर से पैर मिलाएं, जो पांव उसका आगे निकल रहा है, वही पांव आपको भी आगे करना है, कुछ देर में आप उसे पछाड़ देंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: 2 दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम साफ होने पर प्रशासन ने हटाई रोक, यात्रियों को राहत
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…