अयोध्या दीपोत्सव के बाद राम की पैड़ी पर तेल लूटने के लिए उमड़े लोग

37 घाटों पर जब दीया बुझा, तो लोग डिब्बे लेकर पहुंच गए। सरसों के तेल को डिब्बे में भरते दिखे। उनका कहना है कि सरसों का तेल 190 रुपये लीटर है और यहां मुफ्त मिल रहा है। इसलिए ले जा रहे हैं। इसी तेल से दीपावली मनाएंगे

दीपोत्सव में राम नगरी में एक बार फिर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। 23 अक्तूबर को राम की पैड़ी पर 15 लाख 76 हजार दीए जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव के साक्षी रहे। वहीं जैसे ही दीये बुझे तो तुरंत ही दियो का तेल लूटने के लिए होड़ मच गई। आस-पास रहने वाले गरीब तबके के लोग जले हुए सरसों के तेल को डिब्बे में बटोरते दिखाई दिए।
दीपोत्सव में 60 हजार लीटर सरसों का तेल 15 लाख से ज्यादा दीयों में भरा गया। 37 घाटों पर जब दीये बुझ गए तो लोग डिब्बे लेकर पहुंच गए। सरसों के तेल को डिब्बे में भरते दिखे। उनका कहना है कि सरसों का तेल 190 रुपये लीटर है और यहां मुफ्त मिल रहा है। इसलिए ले जा रहे हैं। इसी तेल से दीपावली मनाएंगे
इनमें बच्चे, महिला, युवक, बुजुर्ग हर कोई तेल बटोरते दिखाई दिए। ये लोग घंटों तक दीयों से तेल निकालकर बोतल, बर्तन, डिब्बों में इकट्ठा कर रहे थे। तेल इकट्ठा करने में इन सब में होड़ लगी थी कि कहीं पुलिस इन्हें रोक न दे। उन लोगों का यही कहना था कि जल्दी से तेल भर लें, नहीं तो पुलिस भगा देगी।

और पढ़े  UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…