आरटीओ प्रशासन शिखर ओझा ने चलाया स्कूल वाहनों के खिलाफ सघन वाहन जांच अभियान।।

Spread the love

आरटीओ प्रशासन शिखर ओझा ने स्कूल वाहनों के खिलाफ सघन वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच के क्रम में सभी वाहनों के दस्तावेजों की सघनता से जांच की गई।जांच के क्रम में वाहनों के कागजात अधूरे पाए उन पर कार्रवाई भी की.इस क्रम में ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, इंश्योरेंस अन्य कागजातों की भी गहनता से जांच की। आरटीओ विभाग ने लगभग 10 गाड़ियों को फिटनेस पूरा ना होने कारण सीज कर दिया तथा 15 गाड़ियों में अलार्म व फर्स्ट एड बॉक्स ना मिलने के कारण चालान भी कर दिया गया.आरटीओ प्रशासन शिखर ओझा ने बताया कि 20 अप्रैल से स्कूल वाहनों के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया जा रहा है.जो वाहन बिना फिटनेस और परमिट के स्कूलों का कार्य में लगे है उनको चिन्हित कर उन पर त्वरित कार्यवाही की गई। इसके साथ साथ पिछले 3 दिनों में अपने मंडल की लगभग 67 गाड़ियों का चालान किया है तथा 34 गाड़ियों को सीज किया गया है.इसी क्रम में अमेठी के दो स्कूलों पर भी अधिकारियों ने एफ आई आर दर्ज की है जिसमें 2012 के परमिट की गाड़ियां चल रही थी. उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि कृपया अभिभावक स्कूल प्रबंधन से गाड़ियों के बारे में पूछताछ करें की गाड़ी अच्छी कंडीशन में है या नही और गाड़ी की फिटनेस है कि नहीं जिससे उनके बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ ना हो सके।


Spread the love
और पढ़े  हैवानियत: शक्तिवर्धक दवा खाकर राैंदी युवती की आबरू, दीवार में दे मारा सिर
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *