आदिबद्री /चमोली :सुप्रसिद्ध तीन दिवसीय नौठा कौथीक का रंगारंग समापन।

Spread the love

नौठा कौथीग पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले के अंतिम दिन मेला-स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी रही।मेला पाण्डाल में क्षेत्र की महिला मंगल दलों के आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले को चार चांद लगाया ।
कार्यक्रमों का उदघाटन श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी ने किया।

मेला स्थल रामलीला मैदान आदिबद्री में आज सुबह से ही गांवों से लोगों का आना शुरू हो गया था इस बार दो रोज पहले से ही यहां दुकानें सज गई थीं इन दुकानों पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे थे। दूसरी तरफ मेला पाण्डाल में क्षेत्र की 20 महिला मंगल दलों के एक से बढ़ कर एक कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रमों का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि गिरीश डिमरी ने कहा कि यह महिला विकास का युग है प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आज पुरुषों को पीछे छोड़ प्रगति के नये मानदंड स्थापित कर रही हैं । उन्होंने कहा कि वे पहली बार महिलाओं के इस प्रकार के स्तरीय कार्यक्रम को देख रहे हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति व लोक कला को संरक्षित रखकर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना जो कि मेले के आयोजन से साकार हो रहा है।

कार्यक्रम में महिला मंगल दल प्यूरा, बूंगा, नगली मालसी, स्यालकोट, रंडोली , भलसों, जुलगढ, जैम, मैतोली, कांसुवा, हरगांव, थापली, खेती, ढमकर, आकर्षक कार्यक्रमों से लोगों का भरपूर मनोरंजन हुआ मेला स्थल पर लगे इंद्रेश हाॅस्पिटल देहरादून के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 700लोगों का चिकित्सा परिक्षण किया गया।रात्रि को नव हिमालय कला मंच अल्मोड़ा की टीम ने भी आकर्षक कार्यक्रमों से खूब समा बांधा।

और पढ़े   देहरादून- पहली बार प्रवासी पंचायतों की रूपरेखा तैयार, होगा संवाद, 24 अप्रैल को टिहरी से की जाएगी शुरूआत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the love नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *