एक्शन: नमो भारत में घिनौना कृत्य करने वाले जोड़े पर कसा शिकंजा, जिसने वीडियो वायरल किया नौकरी गई

यूपी के दुहाई से मुरादनगर के बीच नमो भारत के कोच में अश्लील कृत्य करने वाले जोड़े समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अश्लील कृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले ऑपरेटर को बर्खास्त किया गया।

 

दुष्यंत कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट
नमो भारत की मेंटेनेंस एंजेसी डीबीआरआरटीसी के सुरक्षा प्रमुख दुष्यंत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 नवम्बर की शाम दुहाई से मुरादनगर के बीच रेल में लगे कैमरे में एक युवक व युवती अश्लील कृत्य हुए देखे गए। ट्रेन के ऑपरेटर ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

नमो भारत की छवि हुई धूमिल
दोनों के कृत्य से सार्वजनिक परिवहन के तौर पर नमो भारत की छवि धूमिल हुई है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में अश्लील कृत्य करने वाले युवक युवती के प्रति रोष व्याप्त है। उक्त वीडियो वायरल करने वाले ऑपरेटर रिषभ कुमार को बर्खास्त किया गया है।

तीन लोगों पर एफआईआर
एसीपी ने बताया कि तहरीर पर वीडियो में दिख रहे अज्ञात युवक और युवती के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा वीडियो वायरल करने वाले ऑपरेटर रिषभ कुमार के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

और पढ़े  अयोध्या: रामनगरी की सुरक्षा का नया खाका तैयार कर रही एनएसजी, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी का सुरक्षा ऑडिट शुरू
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…