हरिद्वार- हैंडपंप के लिए कुआं खोदने के दौरान हादसा, मलबे में दबा बुजुर्ग, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम

कांगड़ी ग्राम पंचायत से हैंडपंप के लिए कुआं खोदने के दौरान मिट्टी की भारी-भरकम ढांग गिरने से एक बुजुर्ग मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, कांगड़ी निवासी मनोहर पुत्र पूर्ण सिंह एक बुजुर्ग अपने घर के समीप हैंडपंप लगवाने के लिए कुआं खोद रहे थे। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग लगभग 25 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर पाइप सेट करने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी की ढांग भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। देखते ही देखते बुजुर्ग पूरी तरह मलबे में समा गए।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। श्यामपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। बुजुर्ग ग्रामीण को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मिट्टी हटाने का काम जारी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बिजली संकट से जूझ रहे प्रदेश को छह नई परियोजनाओं से मिलेगी बड़ी राहत, नए साल से उतरेंगी धरातल पर
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…