Accident- जापान में काल बनी बर्फबारी, एक्सप्रेसवे पर टकराईं 50 से ज्यादा गाड़ियां, महिला की मौत, कई घायल

Spread the love

जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां साल के अंत की छुट्टियों की शुरुआत के बीच शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बर्फबारी के कारण एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा टोक्यो से करीब 160 किलोमीटर दूर गुनमा प्रांत के मिनाकामी शहर के पास कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले दो ट्रकों की टक्कर हुई।

इसके बाद पीछे से आ रही गाड़ियां बर्फ से ढकी सड़क पर ब्रेक नहीं लगा सकीं और एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 50 से ज्यादा वाहन शामिल थे। टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा पूरी तरह जाम हो गया।

 

12 से ज्यादा गाड़ियों में लगी आग
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसे के आखिरी हिस्से में आग भी लग गई, जो धीरे-धीरे एक दर्जन से ज्यादा वाहनों तक फैल गई। कुछ गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। राहत की बात यह रही कि आग से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

77 साल की महिला की मौत
मामले में पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाली महिला की उम्र 77 साल थी और वह टोक्यो की रहने वाली थीं। जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस वक्त इलाके में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी थी। इसी दौरान जापान में लोग नए साल और साल के अंत की छुट्टियों के लिए यात्रा पर निकल रहे थे। फिलहाल हादसे की जांच, मलबा हटाने और सड़क की सफाई के लिए एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों को बंद रखा गया है।

और पढ़े  जेलेंस्की का बड़ा फैसला- सिरस्की की छुट्टी, द्रपाती बने नए सेना प्रमुख, क्या अब यूक्रेन में थमेगा प्रदर्शन?

Spread the love
  • Related Posts

    शराबी ने थाने से उड़ाई पुलिस की बोलेरो, 8 लोगों को रौंदा; अब टीआई ने मामले में तोड़ी चुप्पी

    Spread the love

    Spread the loveपन्ना जिले के रैपुरा थाने में बुधवार 22 जुलाई को हुई घटना को लेकर आखिरकार थाना प्रभारी स्मिता सिंह बघेल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पूरा घटनाक्रम स्पष्ट किया।…


    Spread the love

    West Asia- ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, सऊदी ने यमन में बरसाए बम

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिकी सेना के हमलों का दायरा बढ़ गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल युद्ध रोकने…


    Spread the love