हादसा या हत्या- फरीदाबाद में एक घर के अंदर मृत मिले पति-पत्नी और बेटा, इस एक बात से गुत्थी और उलझी

Spread the love

रियाणा के फरीदाबाद स्थित मुजेसर थाना इलाके की सरूरपुर कॉलोनी की गली नंबर 8 के मकान में बने कमरे में संदिग्ध हालात में दंपती और 4 साल का बेटा मृत मिले। मृतक रमेश के बड़े भाई ने सूचना मकान मालिक को दी तो मामला मंगलवार शाम पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक रमेश (21), उसकी पत्नी ममता (27) और 4 साल के बच्चे का शव यहां से मोर्चरी पहुंचाया।

 

कमरे में मिली अंगीठी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतकों के शरीर पर चोट का कोई निशान शुरुआती तौर पर नहीं दिखा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत कैसे हुई। पुलिस को कमरे से एक अंगीठी भी मिली है लेकिन राजेश का कहना है कि रात को उन्होंने अंगीठी जलाई ही नहीं थी।

 

शरीर पर नहीं चोट के निशान
सरूरपुर कॉलोनी में ये मामला मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे सामने आया। पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर 8 के मकान में पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। किराये के मकान के कमरे में रमेश यादव, उसकी पत्नी ममता व 4 साल का बच्चा छोटू मृत पड़े थे। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मृतकों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला।

 

बिहार का रहने वाला था मृत परिवार
मृतक रमेश बिहार बक्सर का मूल निवासी था। इस मकान के बगल में निर्माणाधीन मकान में ही वो राजमिस्त्री का काम करता था। लगभग दो महीने से वो पत्नी, बच्चे व अपने बड़े भाई राजेश (27) के साथ इस मकान में किराये पर रहता था। रमेश के बड़े भाई राजेश ने सूचना दी तो तीनों की मौत का पता चला। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि ये पता चल सके कि मौत कैसे हुई। वहीं मृतक रमेश के बड़े भाई से राजेश भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

और पढ़े  War: 'अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा', ईरान का दावा- 10 लाख लड़ाके हैं तैयार

Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love