उत्तरकाशी: लंबगांव राजमार्ग पर हादसा, कार ने घर की बाउंड्री वॉल तोड़कर महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

 

उत्तरकाशी लंबगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मानपुर में रेखा मेहर(42) पत्नी कीर्ति मेहर अपने आंगन में धूप खेल रही थी। इसी दौरान उत्तरकाशी से चौरंगी की ओर जा रहा एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित हो गया और घर की बाउंड्री वॉल तोड़ कर महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख परिजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां परिजनों की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।

और पढ़े  हरिद्वार: 'वोट बचाओ, देश बचाओ' यात्रा में भिड़े कांग्रेसी नेता, सड़क पर चले लात-घूंसे
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…