देवप्रयाग- ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, पिकअप गंगा में समाई, 2 लोग लापता, रेस्क्यू जारी

Spread the love

षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समा गया। घटना देवप्रयाग से पहले चिलडांग के समीप की है, जहां सुबह लगभग पांच बजे ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा  वाहन अचानक सड़क से उतरकर सीधे नदी में जा गिरा।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वाहन में दो लोगों के सवार होने की आशंका है, जिनकी तलाश के लिए नदी की लहरों के बीच युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नदी के तेज बहाव के बावजूद एसडीआरएफ के गोताखोर और पुलिस के जवान मुस्तैदी से खोजबीन में जुटे हैं, हालांकि अभी तक लापता व्यक्तियों और वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस द्वारा वाहन के पंजीकरण और अन्य स्रोतों के जरिए सवार व्यक्तियों की शिनाख्त की कोशिशें की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: विमान दुर्घटना की हुई मॉक ड्रिल, सभी एजेंसियां हुईं अलर्ट, पैसेंजरों को सुरक्षित बाहर निकाला
  • Related Posts

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love

    बाजपुर- चोरों का बोलबाला…ताला तोड़कर उड़ा ले गए जेवरात, सुबह परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

    Spread the love

    Spread the loveबाजपुर के बरहैनी बुक्साड गांव में एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार नकदी लेकर चोर फरार हो गए। परिजनों को सोमवार सुबह ताला…


    Spread the love