Accident Morbi Bridge :मोरबी पुल हादसे में सरकारी अफसर पर हुई कार्यवाही, चीफ फायर ऑफिसर सस्पेंड

Spread the love

गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में प्रशासन ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ फायर ऑफिसर संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया गया है। मामले में किसी सरकारी अफसर के खिलाफ यह पहला बड़ा एक्शन है।

गौरतलब है कि मोरबी में मच्छु नदी के ऊपर ब्रिटिश काल में बना पुल रविवार को गिर गया था। इस घटना में 135 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हादसे में मरने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की रही। इस घटना को लेकर पहले ही गुजरात पुलिस नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पुल के टिकट कलेक्टर से लेकर ठेकेदार तक शामिल हैं।
ताजा गिरफ्तारी को लेकर मोरबी के जिला अधिकारी जी. टी. पंड्या ने कहा, ‘राज्य शहरी विकास विभाग ने मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है।’ उन्होंने बताया कि मोरबी के रेजिडेंट अपर कलेक्टर को अगले आदेश तक मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने बताया कि मोरबी नगर पालिका ने 15 साल के लिए ओरेवा समूह को पुल की मरम्मत और रखरखाव का ठेका दिया था।


Spread the love
  • Related Posts

    भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the love   भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती. गुजरात के भावनगर में कालूभा रोड के पास एक बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स…


    Spread the love

    राजनाथ सिंह बोले- ‘सरकारी पैसों से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे नेहरू’, सरदार पटेल ने उन्हें रोका

    Spread the love

    Spread the love   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू सार्वजनिक धन से यानी सरकारी पैसों अयोध्या में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *