नैनीताल- बजून क्षेत्र में हादसा, सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकराई कार, 5 लोग घायल

Spread the love

 

नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर बजून क्षेत्र में हादसा हो गया। एक कार सड़क किनारे पार्क दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पंचकुला निवासी राकेश अल्मोड़ा भिकियासैढ़ में एक बैंक में तैनात है। रविवार को वह अपनी कार एचआर49जे-0469 से मंगेतर पुष्पलता के साथ कैंची धाम जा रहे था। बजून क्षेत्र में पहुंचने पर पुष्पलता को उल्टी आने लगी तो उन्होंने कार सड़क किनारे पार्क कर ली। पुष्पलता उल्टी करने बाहर उतरी ही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार संख्या यूपी 14एलबी-7944 उनकी कार से भिड़ गई। टक्कर मारने के बाद कार पलटकर सड़क के दूसरी ओर जा पहुंचा। हादसे में पुष्पलता और दूसरी कार में सवार चालक गाजियाबाद नोएडा निवासी सुरजीत सिंह, विनय राठी, मोहित शर्मा व मोहित मलिक भी घायल हो गए। गनीमत रही कि कार के एयर बैग खुल गए और कार में सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन पुष्पलता घायल होने के बाद बेसुध हो गई।

 

इस दौरान स्थानीय व राहगीरों ने घायलों को कार व सड़क से हटाया। जिसके बाद घायल महिला को निजी वाहन से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही अन्य घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के उपचार के बाद कोतवाल हेम पंत ने हादसे की जानकारी ली। एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि युवति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया है। मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु करवा दिया गया है। पूछताछ पर कार की गति तेज होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। लेकिन अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

और पढ़े  हरिद्वार- श्मशान घाट पर किन्नर अखाड़े की मसान होली, राख की पूजा की, फिर उड़ाया गुलाल

Spread the love
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love