जौनपुर में हादसा- छत्तीसगढ़ के दर्शनार्थियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 4 लोगों की मौत,9 लोग घायल

जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में अब तक चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।

 

कैसे हुआ हादसा
छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या गई थी। अयोध्या दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। भोर में करीब तीन बजे बस लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में पहुंची थी। जहां ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस टकरा गई।

 

टक्कर के बाद मची चीख- पुकार
हादसा इतना भीषण था कि चक्कर के बाद मौके पर चीख-  पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य श्रद्धालुओं का इलाज जारी है।

जौनपुर में हादसा- छत्तीसगढ़ के दर्शनार्थियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 4 लोगों की मौत,9 लोग घायल

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसपी जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ के मुताबिक हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हुई है। सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। जबकि नौ लोग घायल हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- ब्रेकिंग: डंपर की टक्कर से मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान घायल,ट्रेलर से हुई फॉर्च्यूनर की टक्कर
  • Related Posts

    UP: परिषदीय विद्यालयों में छमाही परीक्षाएं आज से, एक से लेकर आठ तक के 1.52 करोड़ बच्चे होंगे शामिल

    परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू हो रही हैं। इस बार बच्चों के साथ विद्यालयों की व्यवस्था की भी परीक्षा होगी, क्योंकि काफी संख्या में शिक्षक जनगणना…

    अयोध्या- ब्रेकिंग: डंपर की टक्कर से मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान घायल,ट्रेलर से हुई फॉर्च्यूनर की टक्कर

    मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभानू पासवान सड़क हादसे में घायल, सिर और पैर में गंभीर चोटें अयोध्या के मिल्कीपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंद्रभानू पासवान सोमवार शाम…