हादसा: मिट्टी की ढाय गिरने से 3 महिला समेत 4 लोगों की माैत,दर्जनभर दबे… बचाव कार्य जारी

 

आगरा के फतेहपुर सीकरी के राजस्थान सीमा में ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई कार्य चल रहा है। यहां गड्ढे में से मिट्टी लेने गए दर्जनभर महिला-पुरुष ढाय गिरने से दब गए। सूचना पर राजस्थान के गहनोली थाना की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटना में तीन महिला समेत चार लोगों की माैत हो गई।

ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई की गई थी। गड्ढे से पीली मिट्टी लेने के लिए कई महिला-पुरुष वहां गए थे। मिट्टी भरने के दाैरान ढाय गिर गई। इसके चलते लोग दब गए। सूचना पुलिस को दी गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। मिट्टी में दबे लोग थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम उत्तू के बताए जा रहे हैं।

 

बड़ी संख्या में  क्षेत्रीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे रहे। घटना में तीन महिला समेत चार लोगों की माैत हो गई। मृतकों की पहचान अनुकूल उर्फ अंकुर, विमला देवी उर्फ बिल्ला, योगेश कुमारी और विनोद कुमारी के रूप में हुई है।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…