दुर्घटना :सुमली नदी में पलटी नाव 25 लोग थे नाव में सवार,अब तक 3 शव बरामद।

बाराबंकी जिले में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में 25 लोगों को लेकर सुमली नदी पार कर रही नाव पलट गई। इस दौरान आधा दर्जन लोग नदी में डूब गए। तीन शव नदी से बरामद किए गए हैं। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर घघरन मेले का आयोजन होता है। सोमवार शाम सुमली नदी के उस पार के गांव के करीब 25 ग्रामीण एक नाव में बैठकर नदी के इस पार आ रहे थे। सभी मेला में शामिल होने के लिए आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान बीच धारा में नाव डगमगाई। कोई कुछ कर पाता इससे पहले नाव पलट गई। नाव पलटने के बाद अधिकतर लोग तैरकर या किसी तरह बाहर आए। इस दौरान करीब 6 लोग नदी में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव निकाले हैं। कई थानों की फोर्स व अधिकारी मौके पर जमे हैं। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद

और पढ़े  UP MLC Chunav-: विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान जारी, लखनऊ में सपा उम्मीदवार ने डाला वोट
  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…