आधार अपडेट: ब्रेकिंग- अब 14 दिसंबर 2023 तक तक बढ़ी आधार अपडेट करने की समयसीमा।

Spread the love

आधार अपडेट: ब्रेकिंग- अब 14 दिसंबर 2023 तक तक बढ़ी आधार अपडेट करने की समयसीमा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार में मुफ्त अपडेट की समयसीमा और तीन महीनों के लिए बढ़ा दी है। अब 14 सितंबर की बजाय 14 दिसंबर तक आधार अपडेट किया जा सकेगा। यूआईडीएआई की ओर से 6 सितंबर, 2023 को जारी एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, “लोगों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर, यह सुविधा 3 और महीनों के लिए यानी 15.09.2023 से 14.12.2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

मुफ्त में आधार कार्ड के डिटेल्स अपडेट की सुविधा 14.12.2023 तक https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर माय आधार पोर्टल के माध्यम से मुफ्त में जारी रहेगी। यूआईडीएआई 10 साल से पहले के आधार धारकों से नवीनतम जानकारी के साथ विवरण अपडेट करने का भी आग्रह कर रहा है। यूआईडीएआई की वेबसाइट के अनुसार, “जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता जारी रखने के लिए कृपया आधार को अपडेट करें। इसे अपडेट करने के लिए, अपनी पहचान का प्रमाण और पते के दस्तावेजों का प्रमाण अपलोड करें।” नि: शुल्क अपडेट सुविधा https://myaadhaar.uidai.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है वहीं सीएससी पर भौतिक अपडेट के लिए पूर्व की तरह 25 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *