आधारकार्ड अलर्ट: खबर आपके काम की- देखे आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर चल रहे है? ऐसे करें घर बैठे चेक

आधारकार्ड अलर्ट: खबर आपके काम की- देखे आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर चल रहे है? ऐसे करें घर बैठे चेक

आज के समय में आधार कार्ड का पास में होना जरूरी हो गया है। लोन लेने के लिए, बैंक में खाता खुलवाने के लिए, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए, सिम कार्ड लेने के लिए आदि। ऐसे ही कई कामों के लिए आधार की जरूरत नजर आती है। वहीं, कई चीजों जैसे पीएफ से पैसे निकालने या अन्य चीजों में भी आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी की भी काफी जरूरत होती है। पर क्या आपके साथ होता है कि आपके मोबाइल नंबर पर कोई ओटीपी आता ही नहीं है? अगर ऐसा है तो आप जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर जुड़े हुए हैं, और ये सब होगा दूरसंचार द्वारा लॉन्च किए गए एक पोर्टल के जरिए।

जानते है इस बारे में –

देखे स्टेप बाय स्टेप

1 – अगर आपको भी जानना है कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं
तो इसके लिए आपको सबसे पहले दूरसंचार के इस आधिकारिक पोर्टल tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाना होगा

2 – इसके बाद आपको वेबसाइट पर अपना वो मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जो आधार कार्ड से लिंक हो
फिर आपको ‘रिक्वेस्ट ओटीपी’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है

3 – फिर दर्ज किए हुए मोबाइल नबंर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करें
ऐसा करने के बाद आपको स्क्रीन पर वो मोबाइल नंबर दिखने लगेंगे, जो आपके आधार कार्ड से लिंक हैं

और पढ़े  धनतेरस आज- खरीदारी का क्या है शुभ संयोग, सोना-चांदी लेने से पहले जानें... जानें क्या है ये और क्यों है जरूरी

4 – फिर इनमें से जो मोबाइल नंबर आपका नहीं है, तो इन्हें हटाने के लिए आप मोबाइल नंबर की रिपोर्ट कर सकते हैं
रिपोर्ट करने के कुछ समय बाद ये नंबर हट जाते हैं।

  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…