पड़ोसी में रहने वालें युवक ने बनाया बंधक, बेड के नीचे इस हाल में बंधी मिली 14 साल की बेटी

पड़ोसी में रहने वालें युवक ने बनाया बंधक, बेड के नीचे इस हाल में बंधी मिली 14 साल की बेटी

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक किशोरी को पड़ोसी युवक ने बंधक बना लिया। किशोरी की मां को पता चला तो वह आरोपी के घर पहुंची। बेटी की हालत देख दंग रह गई। बेटी बेड के नीचे बंधी पड़ी थी। मां ने बेटी को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

मामला शाहगंज की राधे वाली गली का है। यहां रहने वाली महिला बृहस्पतिवार को तकरीबन दो बजे अपनी 14 साल की बेटी और 15 साल के बेटे को घर छोड़कर दरगाह पर गई थी। तकरीबन 3:30 वापस आई तो बेटी घर पर नहीं मिली। बेटे से पूछा, उसे भी जानकारी नहीं थी। इसके बाद मां ने बेटी की तलाश की। इस बीच जानकारी हुई कि बेटी को पड़ोस के युवक के घर जाते देखा गया।
बेटी के हाथ-पैर बंधे मिले
महिला बेटी की तलाश में पड़ोसी युवक के घर पहुंची। आरोपी ने कहा कि उसकी बेटी यहां नहीं है। महिला जब उसके घर में घुसी तो विरोध करने लगा। इसके बाद महिला जबरन घर के अंदर घुस गई। घर के एक कमरे में जाकर देखा तो बेड के नीचे बंधक बनी बेटी पड़ी हुई है। मां ने बेटी को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी घर से फरार हो गया।

और पढ़े  UP-सितंबर के पहले ही दिन प्रदेश में रिकॉर्ड बारिश, टूटा 125 साल पुराना रिकॉर्ड, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

किशोरी मिठाई खाने के बाद हुई थी बेहोश –

पीड़ित किशोरी ने मां को बताया कि आरोपी अमन उर्फ कालू ने उसे मिठाई खाने के लिए दी थी। मिठाई खाने से वह बेहोश हो गई थी। उसके बाद उसे बंधक बना लिया था। इस संबंध में शाहगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल करवाया गया है। जहां किशोरी बंधक मिली, वहां पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…