पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: शव लेकर आ रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Spread the love

 

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में एम्बुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बाजार शुकुल क्षेत्र के चौरा गांव के पास माइल स्टोन संख्या 59.70 पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फिरोजपुर में रहने वाले अशोक शर्मा की मौत के बाद शव को लेकर बिहार के समस्तीपुर स्थित पैतृक गांव ले जाया जा रहा था। एम्बुलेंस में उनके बेटे रामभद्रपुर निवासी राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा (26), गांव के ही रवि शर्मा (28), रिश्तेदार फुलो शर्मा (45) निवासी रवि टोला, हथौड़ी और पुरनाही गांव निवासी शंभू राय (46) सवार थे। वाहन चला रहे हरियाणा के नूंह जिले के आबिद (28) और सरफराज (30) भी साथ में थे।

 

रविवार सुबह एम्बुलेंस ने आगे चल रही पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राजकुमार, रवि, फुलो, आबिद और सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शंभू राय गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर एम्स रायबरेली रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही डीएम संजय कुमार चौहान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, यूपीडा टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य के बाद वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

और पढ़े  उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, 'झुमका गिरा रे...' गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

 

 

ये है मृतकों की जानकारी

1.राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, निवासी राम भद्रपुर थाना कल्यानपुर जनपद समस्तीपुर बिहार ।
2.रवि शर्मा पुत्र बलराम, निवासी राम भद्रपुर थाना कल्यानपुर जनपद समस्तीपुर बिहार ।
3.सरफराज निवासी नालहर हरियाणा ।
4.आबिद पुत्र हामिद निवासी फिरोजपुर थाना व जनपद नूह हरियाणा ।
5.फुलो शर्मा पुत्र स्व0 राम प्रसाद शर्मा, निवासी रवि टोला थाना हथौड़ी जनपद समस्तीपुर बिहार ।

घायल का नाम पता-
1.शम्भूराय पुत्र योगेश्वर राय नि0 पुरी नाही थाना वारिस नगर समस्तीपुर बिहार ।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love