राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

बैंक यूनियनों की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।   बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक, पंजाब एंड सिंध समेत कई बैंकों ने इस संबंध में घोषणा की है। हड़ताल के मद्देनजर 27 सितंबर रविवार को बैंक खुले रहेंगे। उधर, हड़ताल को देखते हुए केंद्र ने सितंबर के वेतन व पेंशन का भुगतान 5 दिन पहले करने का फैसला किया है। केंद्रीय  कर्मियों, औद्योगिक कर्मचारियों और पेंशनरों के खाते में वेतन व पेंशन शुक्रवार को ही भेजने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे कर्मियों का वेतन भी इसी के साथ आएगा।

 

 

और पढ़े  विश्व बैंक रिपोर्ट: एआई से नौकरियां नहीं गईं, पर कॅरिअर की पहली सीढ़ी खिसकी, कितनी कंपनियों ने घटाई भर्ती?
  • Related Posts

    दिल्ली: PM मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा ‘गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात के बाद लोगों ने मुझे…

    विधान परिषद चुनाव 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान जारी

    उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4…