नैनीताल- चीना बाबा मंदिर के पास सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर 

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चीना बाबा मंदिर के समीप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें दिखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर सर्विस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्कूल परिसर के आसपास अफरा-तफरी का माहौल है, जबकि आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

फायर सर्विस की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू करेगी। नुकसान का अनुमान और अन्य जानकारी आग पर नियंत्रण के बाद स्पष्ट हो पाएगी।

और पढ़े  अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…