विश्व में अयोध्या को सबसे स्वच्छ नगरी बनाने का चलाया जा रहा अभियान: महापौर गिरीशपति त्रिपाठी

विश्व में अयोध्या को सबसे स्वच्छ नगरी बनाने का चलाया जा रहा अभियान: महापौर गिरीशपति त्रिपाठी

अयोध्या

22 जनवरी को प्रभु श्री राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। जिसके महोत्सव तैयारी प्रारंभ हो गई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और पूरे देश से 7000 अतिथि अयोध्या में उपस्थित होकर के प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की साक्षी बनेंगे। ऐसे में पूरी अयोध्या स्वच्छ और सुंदर दिखें इसके लिए यूको बैंक और अयोध्या नगर निगम की संयुक्त तत्वाधान में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के संयोजकत्व में अयोध्या के फैजाबाद चौक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया कर झोला वितरण किया गया। जिससे अयोध्या पूरी देश के सबसे सुंदर शहर में प्रथम स्थान पा सके।
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी में बताया कि भारत ही नहीं बल्कि विश्व में जितने सनातन धर्म और प्रभु श्री राम में आस्था रखने वाले लोग हैं, उनकी निगाह अयोध्या पर है। इसीलिए नगर निगम के साथ यूको बैंक के द्वारा आज चौक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा इसके साथ व्यापारियों को नागरिकों को अयोध्यावासियों को झोला वितरण किया गया। जिससे आम जनमानस सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें व अपनी रोजमर्रा के सामान झोले में लेकर के आए। जिंससे हम सबके सहयोग से भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या को भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे सुंदर नगरी बना सकें।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता, भाजपा के मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, पार्षद राजेश गौड़, शोभित कपूर, धर्मेंद्र मिश्रा, सुनील यादव, आरिफ आब्दी, मोहम्मद वसीम, रमेश गुप्ता राणा श्रीनिवास शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  UP राजनीति: मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद की राजनीति में एंट्री, मिली अहम जिम्मेदारी
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…