देहरादून: जिले की 39 सहकारी समितियों के 30 वार्डों में चुनाव संपन्न, आज चुने जाएंगे सभापति-उपसभापति

Spread the love

 

देहरादून जिले की 39 सहकारी समितियों के 30 वार्डों में संचालक पदों के लिए चुनाव संपन्न हो गया। देर रात तक परिणामों की घोषणा जारी रही। उधर, प्रशासन बृहस्पतिवार को सभापति और उपसभापति का चुनाव कराएगा। वार्ड-4 नकारौंदा में उमा पांडेय को 58 मत मिले जबकि उनके सामने विमला जोशी 15 मत ही प्राप्त कर सकीं।

वार्ड-6 बालावाला प्रथम में रुकमणि देवी ने 165 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके सामने बीर सिंह को 61 वोट मिले। वार्ड-7 बालावाला द्वितीय में विकास रावत को 89 और अरुण कुमार को 70 मत मिले। वार्ड-9 मियांवाला द्वितीय में उत्तम कुमार को 37 व विजय सिंह 32 को वोट मिले। वार्ड-6 माजरा में विपिन चौहान व वार्ड-11 हरभजवाला से जयप्रकाश यादव विजय रहे।

बुधवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। देर रात तक परिणाम आते रहे। जिले में 39 सभापति और उप सभापति चुने जाने हैं। अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव भी बृहस्पतिवार को ही होना है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- यमुना पुल के पास नदी से मिला लापता युवक का शव, 2 दिन से थी तलाश, एसडीआरएफ ने ट्रक से किया बरामद
  • Related Posts

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू, 236 रुपये तक घटा किराया, ये रहेगा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद इस पर अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है। पांच नई वॉल्वो बस सेवा शुरू होने के बाद अब…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पहली बार बद्री तुलसी की होगी व्यावसायिक खेती, भगवान बदरी विशाल की पूजा में होती है इस्तेमाल

    Spread the love

    Spread the love     बदरीनाथ धाम के आसपास के क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली बद्री तुलसी की पहली बार व्यावसायिक खेती की जाएगी। इसके लिए सगंध पौध…


    Spread the love