हिडमा: गृह मंत्री शाह की समय-सीमा से 12 दिन पहले मोस्ट वांटेड नक्सली हिडमा मारा गया, 30 नवंबर थी डेड लाइन

 

 

आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के त्रि-जंक्शन पर स्थित घने पुलगांडी जंगलों में मंगलवार को मोस्ट वांटेड नक्सली ‘हिडमा’ मारा गया है। सूत्रों के मुताबिक, खूंखार माओवादी ‘कमांडर’ मदवी हिडमा को खत्म करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डेड लाइन दी थी। खास बात है कि यह डेड लाइन 30 नवंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन सुरक्षा बलों ने 12 दिन पहले ही मोस्ट वांटेड नक्सली हिडमा को मार गिराया।

सुरक्षा बलों ने 44 वर्षीय इस नक्सली नेता को आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के त्रि-जंक्शन पर स्थित पुलगांडी के जंगलों में हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने देश से माओवादी समस्या के उन्मूलन के लिए 31 मार्च, 2026 की समय सीमा तय की है। एक सुरक्षा समीक्षा बैठक में, शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों में लगे शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को 30 नवंबर से पहले हिडमा को खत्म करने का भी निर्देश दिया था। सुरक्षा बलों ने हिडमा को लेकर खुफिया सूचनाएं जुटाई।

सुरक्षा बलों ने अब 12 दिन पहले ही हिडमा को गिराया गया। सूत्रों ने यह भी कहा कि जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहे हैं, उससे वामपंथी उग्रवाद, केंद्रीय गृह मंत्री की मार्च 2026 की समय सीमा से पहले ही खत्म हो जाने की संभावना है।

1981 में सुकमा में जन्मे हिडमा, पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की एक बटालियन के कमांडर और माओवादी केंद्रीय समिति के सदस्य थे। ऐसा माना जाता था कि वह बस्तर से इस शीर्ष नेतृत्व समूह का हिस्सा बनने वाला एकमात्र आदिवासी सदस्य था। 26 से अधिक बड़े नक्सली हमलों में उसकी प्रत्यक्ष संलिप्तता पाई गई, जिससे वह भारत के सबसे खूंखार विद्रोही नेताओं में से एक बन गया।

और पढ़े  बिहार : मंदिर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दिखा पुजारी का शव, मौत के कारण की जांच करेगी फॉरेंसिक टीम
  • Related Posts

    उत्तराखंड: आज हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक, स्वास्थ्य, आवास समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर होंगे फैसले

    मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक हरिद्वार में आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य, आवास, शहरी विकास सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय…

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…