देहरादून: राज्य के निजी और सरकारी सभी स्कूलों में होगा वंदे मातरम का गायन, शिक्षा निदेशक ने दिए निर्देश

Spread the love

प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल सती ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा, संविधान दिवस 26 नवंबर को 21 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इसका गायन करेंगे।

शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अहम योगदान रहा है। जिसका स्कूलों में सस्वर पूर्ण गायन किया जाएगा। इसके गायन के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं भागीदारी रहेगी।

 

इसके गायन के लिए जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं जन सामान्य को भी आमंत्रित किया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने यह भी निर्देश दिए कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनकी प्रथम पीढ़ी व शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज: 'पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके काम', प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love