ऋषिकेश: बंजी जंपिंग के दौरान फिर हुआ एक और हादसा, एक और पर्यटक रस्सी टूटने से नीचे गिरा

Spread the love

षिकेश के शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान एक और पर्यटक के रस्सी टूटने के कारण घायल होने की वीडियो सामने आई है। वीडियो में पर्यटक साफ-साफी नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहा है। घटना बुधवार 12 नंवबर शाम की बताई जा रही है।

बता दें कि बीते दिनों भी शिवपुरी क्षेत्र में हद बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक चोटिल होने की खबर सामने आई थी।

बंजी जंपिंग का क्रेज केवल युवाओं में ही नहीं है। हाल ही में ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ने शिवपुरी के एक बंजी सेंटर से बंजी जंपिंग की थी। उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर सबको चौंका दिया। बुजर्ग महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।

सोशल मीडिया पर वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए। कुछ लोगों ने लिखा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। आप अपने जीवन में कभी भी कोई भी उदाहरण पेश कर सकते हैं जो इस बुजुर्ग महिला ने किया है। वहीं पैरा खिलाड़ी डॉ. नीरजा गोयल ने एडवेंचर की दुनिया में इतिहास रच दिया। उन्होंने बंजी जंपिंग में 109 मीटर से जंप कर सबको चौंका दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनके हौसले को सलाम कर रहे हैं। लेकिन रोमांच के साथ ही यह जोखिम भी है, जिसमें सावधानी बेहद जरूरी है। 


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: चेक बाउंस- मामला: दंपती को 6 माह की सजा, जुर्माना भी लगाया
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love