देहरादून: सड़क किनारे खड़ी 3 लग्जरी गाड़ियों में लगी आग, पटेल नगर थाना क्षेत्र की घटना, CCTV खंगाल रही पुलिस

Spread the love

 

देहरादून शहर के पटेल नगर थाना क्षेत्र में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोड किनारे खड़ी तीन लग्जरी कारों में अचानक भीषण आग लग गई। घटना देर रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।

आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते तीनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे।

पटेल नगर के थाना अध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, या फिर इसके पीछे कोई शरारती तत्व का हाथ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- नंदा गौरा योजना, 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई गई राशि
  • Related Posts

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love

    उत्तराखंड-  साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 9 घंटे पहले लगा सूतक, मंदिरों के कपाट बंद, जानिए कितने बजे तक रहेगा

    Spread the love

    Spread the love     साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को है। ये चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ऐसे में मंदिरों के कपाट…


    Spread the love