सीएम धामी का फूटा गुस्सा:- गलत नाम लिखे पर्चे को मंच से फेंका, कहा- ऐसे पर्चे का क्या फायदा…?

Spread the love

 

शांत स्वभाव के मुख्यमंत्री धामी को भी गुस्सा आता है। उनका गुस्सा बृहस्पतिवार को भुजियाघाट में आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर तब देखने को मिला जब संबोधन के दौरान उन्हें एक ऐसा कागज पकड़ा दिया गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम गलत लिखा था। मुख्यमंत्री कागज को देख लोगों का नाम संबोधित करते रहे और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नाम की जगह प्रदीप बिष्ट बोल गए।

गलती का अहसास होते ही उन्होंने उस पर्चे को हवा में उछालकर फेंक दिया और बोले ऐसे पर्चे का क्या फायदा जिसमें नाम ही गलत लिखा हो। हुआ यूं कि संबोधन से पहले किसी ने एक कागज पर वहां मौजूद विशिष्ट व अति विशिष्ट लोगों के नाम लिखकर विधायक भगत के हाथ में दे दिया। बाद में यही पर्चा सांसद अजय भट्ट के पास पहुंचा। दोनों ने इसी पर्चे में पढ़कर लोगों के नाम पुकारे। यही कागज बाद में मुख्यमंत्री के डायस पर पहुंच गया। तमाम लोगों का नाम लेने के बाद सीएम ने जिलाध्यक्ष का नाम गलत ले लिया और अहसास होने पर पल भर में ही उस कागज को हवा में उछाल दिया। बाद में उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के नाम बगैर कागज के लिए।

 

इस कागज में नाम किसने लिखे यह तो पता नहीं चला लेकिन प्रदीप बिष्ट के नाम का संबोधित करने के बाद सीएम की ओर से उछाले गए इस कागज के टुकड़े से वहां मौजूद लोग इस घटनाक्रम के अलग-अलग मायने निकालते रहे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे- इंतजार खत्म, उत्तराखंड स्वागत के लिए तैयार, PM मोदी आज देंगे तीन राज्यों को सौगात
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love