मेष– आज आपकी आय में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, इसलिए प्रत्येक काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को भी जानने का मौका मिलेगा।
वृषभ– आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी और आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिलने की संभावना है। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, जिससे वह फूले नहीं समाएंगे। बिजनेस को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
मिथुन– आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपका रचनात्मक कार्यो में काफी अच्छा समय बीतेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।
कर्क -जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी भी तरह का जोखिम न लें। कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह– शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से आप आगे बढ़ते रहेंगे। शनि तत्व का दान करें।
कन्या– आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी में मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं लगेगा। आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। कुछ नया करने की इच्छा आपकी जागृत हो सकती है।
तुला– गृहकलह के संकेत हैं। सीने में विकार की आशंका है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जिससे घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग रहेगा। व्यापार नए दिशा में भी जाएगा। पीली वस्तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करें।
वृश्चिक– पराक्रम रंग लाएगा। अपनों के सहयोग से व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु– गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। कुछ भी भ्रामक न बोलें। निवेश न करें अभी। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान और व्यापार भरपूर अच्छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मकर– आज का दिन आपके लिए अपने कामों में सोच समझकर बदलाव करने के लिए रहेगा। आपका मन परेशान रहेगा। आप काम को लेकर आलस्य करेंगे, जो बाद में आपके लिए टेंशन बनेंगे। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। यदि आप किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई करेंगे, तो वहां आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
कुंभ– आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आपकी किसी बात को किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में लड़ाई-झगड़ा खड़ा हो सकता है। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा। आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आपकी कोई पुरानी बीमारी उभरने से आप परेशान रहेंगे।
मीन– आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपनी चिंताओं को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। आप अपने माताजी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी दूर होगा।









