केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक, कहा- दिल्ली धमाके के दोषियों को नहीं बख्शेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। शाह ने दो अलग-अलग बैठकें कर अधिकारियों को अहम दिशानिर्देश दिए। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शाह ने मंगलवार सुबह एक बैठक की अध्यक्षता की। दोपहर में भी एक बैठक बुलाई गई।

 

बैठक में आईबी और एनआईए के अधिकारी भी मौजूद रहे
सूत्रों ने बताया कि पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते भी शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।

 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही जांच
बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने गृह मंत्री के सामने विस्फोट के बाद उपजे हालात पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। सूत्रों ने बताया कि दोपहर की सुरक्षा समीक्षा बैठक में भी लगभग वही अधिकारी शामिल हुए। गृह मंत्रालय ने विस्फोट की गंभीरता और हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। पीटीआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि NIA को जांच सौंपा जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सरकार ने इस वारदात को आतंकवादी कृत्य माना है। एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है।

 

कब और कहां हुई वारदात
बता दें कि इस विस्फोट में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है। शाह ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां विस्फोट की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चलती कार में विस्फोट हुआ। 12 मौतों के अलावा करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं। कई वाहन भी जलकर खाक हो गए।

और पढ़े  दिल्ली CJP प्रदर्शन: आम लोगों के लिए राहत भरी खबर, खुल गए राजधानी के कई रास्ते, ट्रैफिक सामान्य
  • Related Posts

    प्रदर्शन पड़ा भारी: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आशुतोष रांका और सौरव दास

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…

    दिल्ली: CJP नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

    दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी…