देहरादून- दहशत बनकर घूम रहा रॉटविलर, पिछले एक हफ्ते से कर रहा अपने मालिक की तलाश

Spread the love

 

 

पिछले करीब एक सप्ताह से सहस्त्रधारा रोड पर खतरनाक रॉटविलर नस्ल का कुत्ता खुलेआम घूम रहा है। कुत्ते से आस-पास के लोग दहशत में हैं। यह कुत्ता स्थानीय नहीं है लोगों का कहना है कि इसको यहां पर लाकर कोई छोड़ गया है। इसके बाद ये यह अपने मालिक को ढूंढ रहा है।

 

सहस्त्रधारा रोड पर टाइम स्क्वायर मॉल के आस-पास सहस्त्रधारा रोड यह कुत्ता दिख रहा है। दिन में यह लोगों के घरों के सामने रोटी की आस में खड़ा हो जाता है। रात में एक चाय की टपरी इसका ठिकाना बना हुआ है। रॉटविलर कुत्ता खतरनाक और आक्रामक नस्ल का कुत्ता है।

 

भारत सरकार की ओर से भी प्रतिबंधित की गई 23 नस्लों में यह नस्ल भी शामिल है। रॉटविलर नस्ल के कुत्तों ने देहरादून शहर में कई घटनाओं का अंजाम दिया है। कुछ में लोगों की जान तक मुश्किल में आ गई थी। किशननगर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला पर रॉटविलर कुत्तों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।

इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में रॉटविलर कुत्ते ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। तीन दिन पूर्व ही किशननगर चुंगी के पास एक युवक ने ऑटो चालक को कटवाने के लिए अपने पालतू रॉटविलर को छोड़ दिया था। इसमें वह घायल हो गया था। आस-पास की कॉलोनी निवासी राजकुमारी यादव, मनीषा और फूलमती आदि ने बताया कि कुत्ता की वजह से डर लग रहा है।

 

रॉटविलर की दहशत से मालिक ने छोड़ दिया यह कुत्ता

और पढ़े  देहरादून- पांवटा हाईवे पर हादसा: मेदनीपुर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंभीर घायल

इस नस्ल की दहशत इतनी है कि अब इसको पालने वालों को भी डर लगने लगा है। सहस्त्रधारा पर घूम रहे लावारिस रॉटविलर के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके मालिक ने दहशत की वजह से ही इसको छोड़ा है। इसके गले में नगर निगम के पंजीकरण का बिल्ला भी नहीं है। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जाता है कि इसका पंजीकरण नगर निगम में नहीं हुआ था।

 

नगर निगम की टीम को वहां भेजकर इसको रेस्क्यू कराया जाएगा और निगरानी में केदारपुरम कांजी हाउस में रखा जाएगा। -सौरभ थपलियाल, मेयर


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love