बढ़ती सर्दी- अब हो जाएं कड़ाके की ठंड के लिए तैयार, कल 10 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम पारा

Spread the love

राजधानी में लगातार बदल रहे मौसम में अब ठंड का एहसास बढ़ रहा है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 नवंबर को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी अब बिल्कुल बंद होने लगे है।

रविवार को सुबह मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज निकला, लेकिन, लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हुई। शाम से ही लोगों को सिहरन का अहसास हुआ। इसी बीच अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 89 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 36 प्रतिशत रही।

रविवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 11 और पालम में 11.9 और आया नगर में न्यूनतम पारा 10.7 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि सोमवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। वह एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तरी हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है।

Spread the love
और पढ़े  दिल्ली में बंगाल जीत का जश्न- मुख्यमंत्री रेखा ने की झालमुरी-रसगुल्ला पार्टी, बोलीं- हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा
  • Related Posts

    PM मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘पूरा जीवन मातृभूमि को समर्पित किया’

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के महान योद्धा और वीरता एवं पराक्रम के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने…


    Spread the love

    Delhi- डिमोशन की अर्जी मंजूर, सब-इंस्पेक्टर को बनाया गया सिपाही, जानिए कैसी बही ‘उलटी गंगा’

    Spread the love

    Spread the loveहर कोई आगे बढ़ने के लिए तरक्की और प्रमोशन चाहता है लेकिन दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने पदावनति की इच्छा जताई थी। सिपाही बनने की इस इच्छा…


    Spread the love