इंडोनेशिया के स्कूल परिसर में बनी मस्जिद में धमाके, बच्चों समेत 54 लोग हुए घायल, तीन गंभीर

Spread the love

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक हाई स्कूल परिसर में बनी मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान धमाके हुए। धमाकों की चपेट में आने से कम से कम 54 लोग घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश छात्र शामिल हैं। धमाकों का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जकार्ता पुलिस प्रमुख एसेप ईदी सुहेरी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक विस्फोट मस्जिद के लाउडस्पीकर के पास हुए हैं।

 

खिलौने वाली राइफल और पिस्टल बरामद
जकार्ता पुलिस प्रमुख एसेप ईदी सुहेरी ने बताया, पुलिस की एंटी-बॉम्ब स्क्वॉड ने मस्जिद की तलाशी ली। जांच दल ने घटनास्थल से खिलौने वाली राइफल और पिस्टल बरामद की है। धमाकों के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल छात्र, कई लोगों की हालत गंभीर
अस्पताल में भर्ती कराए गए कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लगभग 20 छात्र अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस प्रमुख सुहेरी ने लोगों से अपील की है कि घटना को लेकर जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष या अफवाह न फैलाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे।

नौसेना परिसर के अंदर बना है स्कूल
स्कूल परिसर में सिलसिलेवार विस्फोटों के कारण दहशत फैल गई। खबरों के मुताबिक धमाके SMA 27 नाम के सरकारी हाई स्कूल परिसर में बनी मस्जिद में हुए हैं। ये स्कूल उत्तरी जकार्ता के केलापा गाडिंग इलाके में नौसेना परिसर के अंदर स्थित है।

और पढ़े  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- 1 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स को मिली हरी झंडी, ऑनलाइन पढ़ाई का भी मिलेगा विकल्प

जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका
स्थानीय टीवी चैनलों पर प्रसारित प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के मुताबिक शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के दौरान जब खुत्बा शुरू हुआ, तभी दो तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। विस्फोट के बाद मस्जिद में धुआं फैलने लगा। दहशत में वहां मौजूद छात्र और अन्य लोग चीखते-चिल्लाते बाहर निकले। अफरा-तफरी में धमाके के बाद बिखरे कांच के टुकड़ों से कई लोगों को चोटें आईं। कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

किस कारण से हुए धमाके? हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
गौरतलब है कि धमाके ऐसे समय में हुए हैं, जब देश के स्कूलों और सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा एक गंभीर चिंता बनी हुई है। फिलहाल अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि धमाके लाउडस्पीकर की खराबी, गैस या बिजली की समस्या, या किसी अन्य कारण से हुए हैं। पुलिस के मुताबिक किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। हर पहलू से जांच की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    सिंधु जल संधि पर भारत की दो टूक:- राजदूत क्वात्रा बोले- पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख, खत्म करे आतंकवाद

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) सद्भावना और मित्रता की भावना के साथ की गई थी, लेकिन पाकिस्तान ने…


    Spread the love

    ईरान युद्ध खत्म?: ट्रंप का दावा- ईरान युद्ध खत्म, अमेरिका ने नए हमले की योजना टाली

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति ने चौंकाते हुए ईरान युद्ध खत्म करने का एलान कर दिया है। एपी की रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम…


    Spread the love