Donald Trump: ‘PM मोदी से चल रही अच्छी बात, जल्द करूंगा भारत का दौरा’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा एलान

Spread the love

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत बेहद अच्छी चल रही है और वे जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा हमारे बीच बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। उन्होंने रूस से तेल खरीदना काफी हद तक बंद कर दिया है। मोदी मेरे दोस्त हैं, हम बात करते रहते हैं और उन्होंने मुझे भारत आने का न्योता दिया है। हम तारीख तय करेंगे… प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं भारत जाऊंगा।

 

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत का दौरा करेंगे, तो ट्रंप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हो सकता है, हां। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत अभी जारी है। ट्रंप ने कहा कि ट्रेड के कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं, लेकिन हमारी टीम इस पर काम कर रही है।

 

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता जारी
हालांकि दोनों देशों के बीच बीते कुछ समय से व्यापार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। अमेरिका चाहता है कि भारत अपने बाजारों को और अधिक खोलने पर विचार करे, जबकि भारत कृषि और तकनीकी क्षेत्र में अमेरिकी रियायतों की उम्मीद कर रहा है। ट्रंप के कार्यकाल के दौरान भी दोनों देशों के बीच कई व्यापारिक समझौतों पर बात हुई थी, लेकिन कुछ मतभेदों के कारण वे अधूरे रह गए थे।

भारत-रूस तेल व्यापार पर ट्रंप का दावा
ट्रंप ने हाल ही में भारत-रूस तेल व्यापार को लेकर भी बयान दिया था। उनका कहना था कि भारत अब रूस के साथ तेल व्यापार को सीमित करेगा। पिछले महीने से ट्रंप इस मुद्दे पर कई दावे कर चुके हैं। इससे पहले भी ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान भारत से जल्द व्यापार समझौता पूरा होने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका जल्द ही व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। हालांकि, इस बीच उन्होंने आयात शुल्क को अमेरिका की ताकत के तौर पर भी दर्शाया। ट्रंप ने एक बार फिर पुराना राग अलापते हुए कहा, “अगर आप भारत-पाकिस्तान को देखें तो मैं भारत के साथ व्यापार समझौता करने वाला हूं और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद सम्मान करता हूं।”

और पढ़े  आज एक्शन में नीरज चोपड़ा, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?जानें..

यह सब टैरिफ की वजह से हुआ- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने आठ युद्ध खत्म कराए, जिनमें से पांच से छह केवल टैरिफ (आर्थिक प्रतिबंधों) की वजह से रुके। ट्रंप ने कहा अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो वे आपस में लड़ने लगे थे। दोनों परमाणु हथियार वाले देश हैं… उस समय आठ विमान गिराए गए थे। तब मैंने दोनों से कहा, अगर तुम लोग लड़ाई जारी रखोगे, तो मैं तुम पर टैरिफ लगा दूंगा। वे इस बात से खुश नहीं थे, लेकिन 24 घंटे के भीतर मैंने वह युद्ध खत्म करा दिया। ट्रंप ने आगे कहा अगर मेरे पास टैरिफ का विकल्प नहीं होता, तो मैं यह युद्ध नहीं रोक पाता।

 

मोदी-ट्रंप की पुरानी साझेदारी
डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। 2020 में ट्रंप ने भारत का दौरा किया था, जहां अहमदाबाद में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की तारीफ की थी। अब एक बार फिर ट्रंप के इस बयान ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।


Spread the love
  • Related Posts

    सिंधु जल संधि पर भारत की दो टूक:- राजदूत क्वात्रा बोले- पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख, खत्म करे आतंकवाद

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) सद्भावना और मित्रता की भावना के साथ की गई थी, लेकिन पाकिस्तान ने…


    Spread the love

    ईरान युद्ध खत्म?: ट्रंप का दावा- ईरान युद्ध खत्म, अमेरिका ने नए हमले की योजना टाली

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति ने चौंकाते हुए ईरान युद्ध खत्म करने का एलान कर दिया है। एपी की रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम…


    Spread the love