ED: सुरेश रैना और शिखर धवन की संपत्ति कुर्क की,11.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अवैध सट्टेबाजी एप केस में कार्रवाई

Spread the love

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की मु्श्किल बढ़ गई हैं। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सट्टेबाजी एप केस में कार्रवाई करते हुए दोनों की 11.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। सूत्र ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट 1xBet के खिलाफ मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को कुर्क करने का अनंतिम आदेश जारी किया गया है।

 

करोड़ों की ठगी का आरोप
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी। इस दौरान दोनों के बयान दर्ज किए गए थे। बता दें कि, ईडी इस समय कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जो अवैध बेटिंग एप्स से जुड़े हैं। एजेंसी का मानना है कि इस तरह के बेटिंग एप्स न केवल अवैध हैं, बल्कि इनके जरिए बड़े पैमाने पर धन शोधन की गतिविधियां भी होती हैं। इन एप्स पर आरोप है कि इन्होंने लाखों लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या फिर भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की है। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई तेज की है, खासकर उन विज्ञापनों पर जिनमें फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं। इसी कड़ी में अब क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ईडी के रडार पर और कौन?
ईडी की जांच में पाया गया है कि दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने 1xBet और उसके प्रतिनिधियों के प्रचार के लिए विदेशी संस्थाओं के साथ ‘जानबूझकर’ समर्थन समझौते किए। ईडी ने इस जांच के तहत इन दोनों के अलावा युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जैसे अन्य पूर्व क्रिकेटरों, अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती (तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता) से भी पूछताछ की है।

Spread the love
और पढ़े  पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम- ममता की राजनीतिक यात्रा का अंत, नंदीग्राम-भवानीपुर से जीत के बाद बोले शुभेंदु
  • Related Posts

    तमिलनाडु- कुछ ही देर में शपथ ग्रहण,मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने मंच पर पहुंचे विजय, राहुल गांधी भी कार्यक्रम में मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ…


    Spread the love

    तमिलनाडु- नए युग की शुरुआत: द्रविड़ राजनीति के दबदबे का अंत, आज विजय का राजतिलक, कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (टीवीके) के प्रमुख सी जोसेफ विजय रविवार सुबह 10 बजे राज्य के मुख्यमंत्री…


    Spread the love