अयोध्या: दंगल में अयोध्या हनुमानगढ़ी के पहलवानों का दबदबा

Spread the love

 

 

कोरो राघवपुर में शनिवार को आयोजित दंगल में हनुमानगढ़ी अयोध्या के पहलवानों का दबदबा रहा। हनुमानगढ़ी के पहलवान बाबा मनीराम दास ने अपने प्रतिद्वंदी गुड्डू को कड़े मुकाबले में चारों खाने चित कर दिया और 80 हजार का इनाम जीता। हरिद्वार के राजा पहलवान ने उत्तराखंड के सादिक को और हस्तिनापुर के मोंटी पहलवान ने आगरा के कालीघटा पहलवान को पराजित किया। पंजाब के विक्की पहलवान व जम्मू कश्मीर के हैप्पी के मध्य हुए मुकाबले में विक्की विजयी रहे। जम्मू के मोहम्मद रिजवान गनी ने पंजाब के विक्की पहलवान को परास्त किया। इटावा की महिला पहलवान पूनम व गोंडा की शिवांगी के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। उत्तराखंड के मो. शाहबाज ने दिल्ली के सोनू को एक मिनट में पटककर चित कर दिया। इस मौके पर विनोद सिंह फौजी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, निर्णायक गुड्डू, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  योगी सरकार ने बढ़ाए मदद के हाथ- हरीश राणा के पिता से मिला प्रशासन, दी इतनी आर्थिक मदद, किया ये  वादा
  • Related Posts

    सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 सिपाही घायल

    Spread the love

    Spread the loveबरेली में अपनी सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को हुए दोहरे…


    Spread the love

    धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the loveमूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 6.15 बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस…


    Spread the love