हल्द्वानी- महिला से छेड़छाड़ के 3 आरोपी को पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत किया गिरफ्तार

Spread the love

 

 

 लालकुआं कोतवाली के पास बृहस्पतिवार देर रात महिला से छेड़छाड़ करने वाले स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी लालकुआं के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे महिला और उनकी भांजी साथ बाजार से घर लौट रहे थे। हनुमान मंदिर के पास किच्छा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो सवार युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। बीच-बचाव में महिला ने कार सवारों पर पथराव भी किया। इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो घंटे के भीतर घटना में शामिल चंदन आर्या, अनिल कुमार आर्या निवासी राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता व विनोद आर्या निवासी कार रोड शिव मंदिर के पास, बिंदुखत्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्कार्पियो भी कब्जे में ले ली है।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। – मनोज कत्याल, एएसपी


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को शामिल करने के निर्देश
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love