हल्द्वानी- छठ पर्व के लिए कल से डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

 

 एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि छठ पर्व के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था के लिए हल्द्वानी शहर में डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह डायवर्जन 27 अक्तूबर को दिन में दो बजे से रात 11 बजे तक और 28 अक्तूबर की सुबह चार बजे से रात दस बजे तक प्रभावी रहेगा।

एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि रामपुर रोड से हल्द्वानी से आने वालीं सभी कार, बाइक, बस, निजी बस के डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर गौरापड़ाव से तीनपानी होते हुए जाएंगे। वाहनों को पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट कर आनंदपुर तिराहा से आरटीओ रोड, छड़ायल चौराहा, सेंट्रल अस्पताल तिराहा से लालडांठ होते हुए भेजा जाएगा। तीसरा डायवर्जन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा है। टीपीनगर तिराहा से भी वाहन डायवर्ट कर सतवाल पेट्रोल पंप तिराहा से होंडा शोरूम तिराहा होते हुए भेजे जाएंगे।

 

इसी प्रकार हल्द्वानी से रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहन सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर मंगलपड़ाव होते हुए गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से होंडा शोरूम तिराहा होते हुए जाएंगे। कुछ वाहन एफटीआई तिराहा से डायवर्ट कराकर गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से आगे भेजे जाएंगे।पीलीकोठी तिराहा, मुखानी चौराहा, जेल रोड तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर आने वाले वाहन जी मॉल से रणवीर गार्डन होते हुए देवलचौड़ तिराहा से भेजे जाएंगे। अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहन भी बाइपास मार्गों का प्रयोग करेंगे। कोई भी वाहन टीपीनगर तिराहा से एफटीआई तिराहा के मध्य नहीं चलेगा।

ये रहेगा जीरो जोन

और पढ़े  फारस की खाड़ी में टैंकर पर हमला: एक भारतीय नाविक घायल, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले- मामले पर नजर रख रही सरकार

– फायर स्टेशन तिराहा से राज पैलेस होटल तिराहा की ओर।

– कैंसर अस्पताल तिराहा, एफटीआई तिराहा से सुशीला तिवारी अस्पताल।

– टीपीनगर तिराहा से एफटीआई तिराहा के मध्य।

सीसीटीवी से लैस होगा छठ पूजास्थल

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित वन अनुसंधान केंद्र के पास छठ पूजा स्थल पर 27 अक्तूबर की शाम और 28 अक्तूबर की सुबह व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देंगी। छठ पूजास्थल पर चेन स्नेचिंग या अन्य वारदातों को रोकने के लिए क्षेत्र को छह से अधिक कैमरों से लैस किया जाएगा। छठ पूजा समिति ने इस संबंध में टेंट संचालक को निर्देश दिए हैं। छठ पूजास्थल पर 23 वेदियां बनाई गई हैं। पर्व के दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए समिति ने सीसीटीवी से निगराने करने का निर्णय लिया है। माई सिटी रिपोर्टर

  • Related Posts

    फारस की खाड़ी में टैंकर पर हमला: एक भारतीय नाविक घायल, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले- मामले पर नजर रख रही सरकार

    केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। दरअसल, 10 नवंबर को फारस की खाड़ी से गुजरते समय, लाइबेरिया…

    भाई दूज 2026: भाई-बहन के स्नेह और समर्पण का पर्व भाई दूज, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    आज भाई दूज का पर्व है। भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह, अपनापन और विश्वास को समर्पित भाई दूज हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पांच दिनों तक चलने…