BJP में नौ प्रवक्ता नियुक्त, विधायक खजानदास, विनोद चमोली, हनी सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन, राजनीतिक सवालों के जवाब देने के लिए नौ प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। इनमें देहरादून के पांच व तीन अन्य शहरों के प्रवक्ता शामिल हैं। देहरादून महानगर के विधायक खजानदास, विधायक विनोद चमोली, कुंवर जपेंद्र, हनी पाठक, कमलेश रमन के अलावा देहरादून ग्रामीण के नवीन ठाकुर को प्रवक्ता बनाया गया है।

इसके साथ ही पिथौरागढ़ से मथुरादत्त जोशी को प्रवक्ता चुना गया है। वह पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें पहली अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, काशीपुर में गुरविंदर सिंह चंडोक और नैनीताल में विकास भगत को प्रवक्ता चुना गया है। पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रवक्ताओं की यह सूची जारी की है।

और पढ़े  उत्तराखंड से राज्यसभा में पहली बार BJP के एससी सांसद बने दिनेश
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…