उत्तराखंड/चमोली : गढवाल सांसद ने निगरानी समिति की बैठक ली।दिए योजनाओं को सही क्रियान्वयन करने के निर्देश..

जिला मुख्यालय पर गढवाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए केन्द्र पोषित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को मिलकर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने पर जोर दिया।

गढवाल सांसद ने केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास, पीएमजीएसवाई, जल जीवन मिशन, जलागम, दीन दयाल ग्राम ज्योति, पीएम फसल बीमा, स्वच्छ भारत मिशन, सर्व शिक्षा, एमडीएम, डिजिटल इंडिया, वैकल्पिक ऊर्जा आदि योजनाओं की विस्तार से प्रगति समीक्षा की। जिले में केन्द्र पोषित योजनाओं की अच्छी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद तीरथ सिंह रावत ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्वता पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनाओं का निर्माण मानकों के अनुरूप किया जाए। जो ठेकेदार गुणवत्ता के साथ कार्य नही कर रहे उन पर कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्टेड करें। आपदा की दृष्टि से सभी संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी मशीन, डंम्पर के साथ पूरी तैयार रखे। बिजली के खराब पोलों एवं झूलते तारो को तत्काल ठीक किया जाए। जिले में अलग अलग स्थानों पर बिजली के ट्रास्फाॅर्मर, तार, पोल रखने के लिए स्टोर बनाए ताकि कही पर भी समस्या होने पर तत्काल इसकों दुरूस्त किया जा सके।

जल जीवन मिशन कार्यो की समीक्षा करते हुए गढवाल सांसद ने जल्द से जल्द हर घर तक जल पहुॅचाने के निर्देश दिए। कहा कि जो तोक या घर प्रथम चरण में छूट गए है उनकों दूसरे चरण में संयोजन किया जाए। पेयजल योजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए मानकों के अनुरूप कार्य करें। जिन क्षेत्रों में पेयजल स्रोत की समस्या है वहां पर पम्पिंग योजना के लिए शीघ्र डीपीआर प्रस्तुत करें। सौभाग्य योजना के तहत जिले में छूटे हुए सभी तोकों तक बिजली पहुंचाने जाए।

गढवाल सांसद ने कहा कि कोविड को लेकर केन्द्र सरकार ने सभी अस्पतालों में जरूरी उपकरण एवं सुविधाएं मुहैया कराई है। हर व्यक्ति के लिए फ्री वैक्सीन दी जा रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द सभी लोगों को कोविड वैक्सीनेशन करने के निर्देश भी दिए।

और पढ़े  चमोली: नंदप्रयाग संगम पर अलकनंदा में बहा श्रद्धालु, पिंडदान के बाद जल लेते वक्त हुआ हादसा
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…