महंत राजूदास का विवादित बयान – सनातन पर टिप्पणी करने वालों को जूता लेकर ठीक करें

Spread the love

 

कबरपुर के बनगांव रोड स्थित छितूनी गांव में रामलीला का उद्घाटन करने पहुंचे हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने अकबरपुर के सपा विधायक रामअचल राजभर पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बाद सनातन पर टिप्पणी करना दुर्भाग्य की बात है। सनातन की परंपरा इतनी विशाल होने के बावजूद हमने किसी का अपमान नहीं किया। ऐसे राक्षस प्रवृत्ति के लोगों को जूता लेकर ठीक करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाला मनुष्य नहीं हो सकता है। रामचरितमानस का एक-एक पात्र अकल्पनीय है। राम को वनवास हुआ तो लक्ष्मण और सीता भी वन चले गए।

अभी आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर नीले ड्रम में भर दिया। एक तरफ वो हैं जो पति को वनवास हुआ तो खुद भी चली गई और दूसरी तरफ ऐसी घटना है। रामायण और रामचरितमानस के अध्ययन से समाज की अनेकों कुरीतियां खत्म हो सकती हैं।

उन्होंने राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके जिले में कुछ राक्षस हैं उन्हें स्वीकार मत करो जूता लेकर उनका स्वागत करो क्योंकि इससे ही धर्म बचेगा।


Spread the love
और पढ़े  UP: विधानसभा चुनावों के पहले BJP संगठन को बदलने की तैयारी, डेढ़ दशक के बाद होगा बड़ा बदलाव,जानिए...
  • Related Posts

    सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 सिपाही घायल

    Spread the love

    Spread the loveबरेली में अपनी सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को हुए दोहरे…


    Spread the love

    धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the loveमूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 6.15 बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस…


    Spread the love