शर्मशार: मदरसे में 13 साल की छात्रा से मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट, इनकार करने पर नाम काट थमा दी टीसी

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके के दिल्ली रोड स्थित एक मदरसे में 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने का शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट लाने से इनकार करने पर छात्रा का नाम काटकर परिजनों को टीसी थमा दी गई।

मदरसे ने एडमिशन के समय ली गई फीस भी वापस नहीं की। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति ने मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी पाकबड़ा के लोधीपुर स्थित एक मदरसे में पढ़ती थी।

उन्होंने वर्ष 2024 में बेटी को सातवीं कक्षा में दाखिला दिलाया था और एडमिशन के नाम पर 35 हजार रुपये जमा कराए थे। इस साल बेटी ने सातवीं पास की और आठवीं में प्रवेश होना था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, पत्नी के मायके प्रयागराज जाने के कारण 16 जुलाई को बेटी को कुछ दिनों के लिए घर बुला लिया गया था। जब पत्नी 21 अगस्त को बेटी को मदरसे में वापस छोड़ने गईं तो वहां मौजूद प्रिंसिपल और एडमिशन इंचार्ज ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि उन्होंने कहा कि पहले मेडिकल कराकर बेटी का वर्जिनिटी सर्टिफिकेट लेकर आने को कहा। नाबालिग छात्रा की मां के विरोध करने पर मदरसे के कर्मचारियों ने गाली-गलौज की और दोबारा आने के लिए मना कर दिया।

इसके बाद उन्हें टीसी थमा दी गई। कई बार गुहार लगाने के बाद भी छात्रा को दोबारा दाखिला नहीं दिया गया। मजबूर होकर पीड़िता के पिता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने पाकबड़ा थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंपी है।
और पढ़े  राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ीं-: अभिनेत्री के खिलाफ वारंट, 16 साल पुराने इस केस में कोर्ट में पेश करने का आदेश

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति ने मदरसे के खिलाफ शिकायत दी है। इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मदरसे की तरफ से इस मामले को बेबुनियाद बताया गया है।
  • Related Posts

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…

    अयोध्या: बाल मान्यता के अनुसार बढ़ाया जाएगा बालक रामलला के विश्राम का समय, दोपहर में भोग के बाद करेंगे आराम

    राम मंदिर में विराजमान रामलला की दिनचर्या में बदलाव की तैयारी है। बाल स्वरूप की मान्यता के अनुरूप अब रामलला को दोपहर में करीब एक घंटे विश्राम देने की व्यवस्था…