Fire: चूरू के तारानगर में पटाखों के बारूद से धमाके में 3 झुलसे, जोधपुर की फल मंडी में लगी भीषण आग

Spread the love

चूरू जिले के तारानगर में शनिवार को पटाखों का बारूद मिलाते समय जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में दो बालक और एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत स्थानीय राजकीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान अभिषेक सैनी (18), हायाल (10) और आशिफ (6) के रूप में हुई है। तीनों तारानगर के वार्ड संख्या 4 और 5 के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब वे अपने घर पर पटाखों के लिए बारूद तैयार कर रहे थे। इस दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे तीनों झुलस गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉ. देवीलाल जोशी ने बताया कि घर में बारूद मिलाते समय विस्फोट हुआ था। धमाका इतना तेज था कि एक युवक के चेहरे के चिथड़े उड़ गए। उसके चेहरे की हड्डी टूटने और आंख को गंभीर नुकसान होने की आशंका है।

गौरतलब है कि दीपावली से पहले क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बारूद और पटाखों की सामग्री की बिक्री हो रही है। प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। अब देखना होगा कि हादसे के बाद प्रशासन इस दिशा में क्या कदम उठाता है।

जोधपुर की फल मंडी में लगी भीषण आग
आग लगने की एक अन्य घटना जोधपुर से सामने आई। यहां की भड़सिया फल मंडी में भीषण आग लग गई। दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। नुकसान का आकलन करने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- क्या आज गोल्ड बरसेंगे? फाइनल में उतरेंगे 10 मुक्केबाज, 17 मेडल इवेंट का पूरा शेड्यूल
  • Related Posts

    आज दिल्ली समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,पहाड़ों पर रास्ते हुए बंद

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश और पहाड़ों पर भूस्खलन ने मुसीबत बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के बाद सड़कों…


    Spread the love

    Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके…


    Spread the love