एडीजीपी Suicide Case: परिवार से मिले राहुल,PM और सीएम से कहा-एक्शन लीजिए और तमाशा बंद कीजिए

Spread the love

 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार के परिवार से मुलाकात की। राहुल गांधी ने करीब 50 मिनट तक परिवार से बात की।

दलितों को प्रताड़ित करना गलत

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने नायब सैनी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मामले के आरोपी अधिकारियों को तुरंत अरेस्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये एक परिवार का मामला नहीं है। दलितों को प्रताड़ित करना गलत है। राहुल ने कहा कि मेरी पीएम और हरियाणा सीएम से अपील है कि दोनों बेटियों से किए वादे को पूरा करें। सरकार तमाशा बंद करें।

सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है ये

राहुल गांधी ने कहा कि कई वर्षों से सिस्टम के आधार पर भेदभाव हो रहा है। ऑफिसर को कमतर करने के लिए करियर बर्बाद करने के लिए सिस्टम के आधार पर दूसरे ऑफिसर लगातार काम कर रहे हैं। ये सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है। देश में करोड़ों दलित भाई-बहन हैं. उनको गलत मैसेज जा रहा है। मैसेज जा रहा है कि आप कितने भी सफल क्यों न हों, कितने भी ताकतवर क्यों न हों, कितने भी इंटेलिजेंट क्यों न हों। अगर आप दलित हो तो आपको दबाया जा सकता है।

राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा, हरियाणा कांग्रेस प्रतिपक्ष राव नरेंद्र और एआईसीसी के चेतन चौहान माैजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  हैवानियत- 'प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डाल आग लगाई', युवक ने पार कीं हदें
  • Related Posts

    चंडीगढ़ में स्कूलों को फिर धमकी- बम से उड़ाने की आई मेल, लिखा-अगले 2 दिन में चंडीगढ़ में ब्लास्ट होंगे

    Spread the love

    Spread the love   चंडीगढ़ में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को विवेक हाई स्कूल और गुरुकुल भवन विद्यालय…


    Spread the love

    सहारा रिफंड पोर्टल- फिर से खुला सहारा इंडिया का रिफंड पोर्टल, तुरंत करें क्लेम और 10 लाख रुपये तक दे रही सरकार

    Spread the love

    Spread the loveलोग अपनी आज की जरूरतों के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं। जैसे, देश में एक बड़ी संख्या में लोगों ने सहारा…


    Spread the love