अयोध्या- लखनऊ से अयोध्या के लिए शुरू हुई डबल डेकर बस,डीलक्स सुविधाओं के साथ बस इतना है किराया

 

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप अयोध्या को डबल डेकर बस की सौगात मिल गई है। अब लखनऊ से अयोध्या नियमित रूप से इसका संचालन शुरू हो गया है। लखनऊ से चलकर डबल डेकर बस अयोध्या पहुंची, सबसे पहले डबल डेकर बस के चालक और परिचालक ने रामलला और हनुमंत लला का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।

परिचालक अनिल यादव ने बताया कि यह बस पूरी तरह से वातानुकूलित है। गर्मी में शीतल हवा और ठंडी में गर्म हवा मिलेगी। इसमें 64 यात्री सवार हो सकते हैं। लखनऊ से अयोध्या तक इसका किराया 243 रुपए है। सुविधाओं की बात करें तो बस में डीलक्स सीटें लगी हुई हैं। पूरी तरह से ये बस ऑटोमेटिक है। जब तक बस का गेट बंद नहीं होगा तब तक बस स्टार्ट नहीं होगी।
दरअसल परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अयोध्या पहुंचकर बयान दिया था कि नवरात्र में डबल डेकर बस जो कि लंदन की बनी हुई है और इसकी कीमत तीन करोड़ रुपये है वह संचालित हो जाएगी। नवरात्र में बस का ट्रायल हो गया था और अब नियमित रूप से इसका संचालन भी शुरू हो गया है।
और पढ़े  छठ पूजा 2026 दूसरा दिन: खरना के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानें पूजा विधि और निर्जला व्रत के नियम
  • Related Posts

    राजस्थान: पाकिस्तान से आया इशारा, 30 हजार में रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, पंजाब से महिला समेत 2 गिरफ्तार

    राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी गांव के पास हुए विस्फोट के मामले में राजस्थान एटीएस और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब की…

    गुरुग्राम: पटौदी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    गुरुग्राम के पटौदी के रामलीला मैदान परिसर में हिमालन के नाम से सर्दी के कपड़े की दुकानों पर तड़के लगभग 4:30 बजे आग लगी। आग को काबू करने के लिए…